सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*‼️जय हो लड्डू गोपाल की‼️ By वनिता कासनियां पंजाब *श्री कृष्ण जन्म**अश्रुओं में डूब चुकी आंखों से पति की ओर कातर दृष्टि फिराते हुए देवकी ने पूछा, क्या इसकी भी वही दशा होगी ? वह नीच क्या इसे भी वैसे ही मार देगा जैसे हमारे उन बच्चों को मार दिया था...!* *लम्बे समय से बन्दीगृह की पीड़ा भोगते वसुदेव के झुर्रीदार चेहरे पर जाने कैसा तेज उभर आया। बोले, "इसके लिए इसके सात भाइयों ने अपनी बलि दी है देवकी! कंस क्या, स्वयं ईश्वर इसका अहित नहीं कर सकते..."!!* *किन्तु सूर्योदय होते ही उस दुष्ट को इसके जन्म का समाचार मिल जाएगा स्वामी! फिर वह...सूर्योदय में बहुत समय है देवकी! तुम इसे मुझे दो। सारे द्वार खुले हुए हैं और सारे सैनिक सो रहे हैं। बाहर भादो के मेघ तांडव कर रहे हैं। नियति स्वयं इसकी रक्षा कर रही है। मैं शीघ्र इसे किसी सुरक्षित स्थान पर पहुँचा आऊंगा। वसुदेव के अंदर अद्भुत साहस उत्पन्न हो गया था। होता क्यों न, उनके कुल में "श्री कृष्ण" जो आये थे।* *तो क्या इसे त्याग देना होगा? यह हमारी समूची तपस्या का फल है स्वामी... हमारे जीवन और इस संसार में शान्ति की एकमात्र आशा! इसे भी त्याग दूँ तो मेरी झोली में शेष क्या बचेगा?" देवकी को कुछ सूझ नहीं रहा था।**त्याग तो करना ही पड़ेगा देवकी! इस युग का भविष्य तुम्हारे त्याग पर ही टिका है। जब कोई देवकी अपने सात पुत्रों का बलिदान और आठवें का वियोग स्वीकारती है, तभी सभ्यता को उद्धारक मिलता है। शीघ्रता करो, नियति किसी को भी अधिक समय नहीं देती, किसी कार्य में हुई क्षण भर की देरी भी युगों का भविष्य बदल देती है। तुम इसे मुझे दो, मैं इसे गोकुल में नन्द के यहाँ पहुँचा कर आता हूँ। कहते कहते वसुदेव ने इधर उधर दृष्टि घुमाई, उन्हें एक खाली टोकरी दिखी। उठा लाये...**बाहर तेज बरसात हो रही है, और गोकुल के मार्ग में यमुना भी आती हैं। इस अंधेरी रात में आप इसे लेकर यमुना पार कैसे जा पाएंगे स्वामी ? देवकी एक माँ और एक पत्नी थीं, उनका वात्सल्य भय बन कर उभर रहा था।**वसुदेव पिता थे, उनका वात्सल्य उन्हें भयमुक्त हो कर पिता का कर्तव्य निभाने को प्रेरित कर रहा था। बोले, पिता हूँ देवकी! वह जगतपिता इस पिता की प्रतिष्ठा नहीं जाने देगा। प्रलय आ जाय तब भी अपने पुत्र को सुरक्षित पहुँचा दूंगा। इसकी रक्षा के लिए मुझे हजार बार अपने प्राण अर्पण करने पड़े तब भी पीछे नहीं हटूंगा।* *देवकी की गोद में उनका वह आठवां पुत्र था, जिसके सम्बन्ध में वे भी जानती थीं कि वही उनका और युग का उद्धार करेगा। उस पुत्र को अपनी गोद से दूर करने के बारे में वे सोच भी नहीं पा रही थीं। वसुदेव ने फिर कहा, कठोर होवो देवकी! अस्थिर चरित्र वाले लोग अपने साथ साथ समूची संस्कृति का अहित करते हैं। जो लोग विपत्ति के क्षणों में अपना धर्मानुकूल पथ निर्धारित नहीं कर पाते, वे सभ्यता के घाती होते हैं। यह बालक केवल तुम्हारा नहीं, हमारे समय की धरोहर है। केवल अपनी भावनाओं की मत सुनो, प्रजा की सोचो। सभ्यता पर आयी विपत्ति को भी केवल अपने सुखों की सोच कर अनदेखा कर जाने वाले लोग युग के द्रोही होते हैं देवकी! तुम्हे इस बालक का त्याग करना ही होगा, यही इस समय तुम्हारा कर्तव्य है...**देवकी ने एक बार कातर दृष्टि से देखा आपने आठवें पुत्र को, फिर चुपचाप उसे पति को दे दिया। वसुदेव बालक को ले कर निकल गए। द्वापर युग अब यही से बदलना शुरू हुआ।**जय श्रीकृष्ण !!*

*‼️जय हो लड्डू गोपाल की‼️
By वनिता कासनियां पंजाब

*श्री कृष्ण जन्म*

*अश्रुओं में डूब चुकी आंखों से पति की ओर कातर दृष्टि फिराते हुए देवकी ने पूछा, क्या इसकी भी वही दशा होगी ? वह नीच क्या इसे भी वैसे ही मार देगा जैसे हमारे उन बच्चों को मार दिया था...!* 
      
*लम्बे समय से बन्दीगृह की पीड़ा भोगते वसुदेव के झुर्रीदार चेहरे पर जाने कैसा तेज उभर आया। बोले, "इसके लिए इसके सात भाइयों ने अपनी बलि दी है देवकी! कंस क्या, स्वयं ईश्वर इसका अहित नहीं कर सकते..."!!* 
     
*किन्तु सूर्योदय होते ही उस दुष्ट को इसके जन्म का समाचार मिल जाएगा स्वामी! फिर वह...सूर्योदय में बहुत समय है देवकी! तुम इसे मुझे दो। सारे द्वार खुले हुए हैं और सारे सैनिक सो रहे हैं। बाहर भादो के मेघ तांडव कर रहे हैं। नियति स्वयं इसकी रक्षा कर रही है। मैं शीघ्र इसे किसी सुरक्षित स्थान पर पहुँचा आऊंगा। वसुदेव के अंदर अद्भुत साहस उत्पन्न हो गया था। होता क्यों न, उनके कुल में "श्री कृष्ण" जो आये थे।*
     
*तो क्या इसे त्याग देना होगा? यह हमारी समूची तपस्या का फल है स्वामी... हमारे जीवन और इस संसार में शान्ति की एकमात्र आशा! इसे भी त्याग दूँ तो मेरी झोली में शेष क्या बचेगा?" देवकी को कुछ सूझ नहीं रहा था।*
*त्याग तो करना ही पड़ेगा देवकी! इस युग का भविष्य तुम्हारे त्याग पर ही टिका है। जब कोई देवकी अपने सात पुत्रों का बलिदान और आठवें का वियोग स्वीकारती है, तभी सभ्यता को उद्धारक मिलता है। शीघ्रता करो, नियति किसी को भी अधिक समय नहीं देती, किसी कार्य में हुई क्षण भर की देरी भी युगों का भविष्य बदल देती है। तुम इसे मुझे दो, मैं इसे गोकुल में नन्द के यहाँ पहुँचा कर आता हूँ। कहते कहते वसुदेव ने इधर उधर दृष्टि घुमाई, उन्हें एक खाली टोकरी दिखी। उठा लाये...*

*बाहर तेज बरसात हो रही है, और गोकुल के मार्ग में यमुना भी आती हैं। इस अंधेरी रात में आप इसे लेकर यमुना पार कैसे जा पाएंगे स्वामी ? देवकी एक माँ और एक पत्नी थीं, उनका वात्सल्य भय बन कर उभर रहा था।*

*वसुदेव पिता थे, उनका वात्सल्य उन्हें भयमुक्त हो कर पिता का कर्तव्य निभाने को प्रेरित कर रहा था। बोले, पिता हूँ देवकी! वह जगतपिता इस पिता की प्रतिष्ठा नहीं जाने देगा। प्रलय आ जाय तब भी अपने पुत्र को सुरक्षित पहुँचा दूंगा। इसकी रक्षा के लिए मुझे हजार बार अपने प्राण अर्पण करने पड़े तब भी पीछे नहीं हटूंगा।*
      
*देवकी की गोद में उनका वह आठवां पुत्र था, जिसके सम्बन्ध में वे भी जानती थीं कि वही उनका और युग का उद्धार करेगा। उस पुत्र को अपनी गोद से दूर करने के बारे में वे सोच भी नहीं पा रही थीं। वसुदेव ने फिर कहा, कठोर होवो देवकी! अस्थिर चरित्र वाले लोग अपने साथ साथ समूची संस्कृति का अहित करते हैं। जो लोग विपत्ति के क्षणों में अपना धर्मानुकूल पथ निर्धारित नहीं कर पाते, वे सभ्यता के घाती होते हैं। यह बालक केवल तुम्हारा नहीं, हमारे समय की धरोहर है। केवल अपनी भावनाओं की मत सुनो, प्रजा की सोचो। सभ्यता पर आयी विपत्ति को भी केवल अपने सुखों की सोच कर अनदेखा कर जाने वाले लोग युग के द्रोही होते हैं देवकी! तुम्हे इस बालक का त्याग करना ही होगा, यही इस समय तुम्हारा कर्तव्य है...*
*देवकी ने एक बार कातर दृष्टि से देखा आपने आठवें पुत्र को, फिर चुपचाप उसे पति को दे दिया। वसुदेव बालक को ले कर निकल गए। द्वापर युग अब यही से बदलना शुरू हुआ।*

*जय श्रीकृष्ण !!*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*कालिदास बोले 😗 माते पानी पिला दीजिए बङा पुण्य होगा.*स्त्री बोली 😗 बेटा मैं तुम्हें जानती नहीं. अपना परिचय दो। मैं अवश्य पानी पिला दूंगी।*कालीदास ने कहा 😗 मैं पथिक हूँ, कृपया पानी पिला दें।*स्त्री बोली 😗 तुम पथिक कैसे हो सकते हो, पथिक तो केवल दो ही हैं सूर्य व चन्द्रमा, जो कभी रुकते नहीं हमेशा चलते रहते। तुम इनमें से कौन हो सत्य बताओ।*कालिदास ने कहा 😗 मैं मेहमान हूँ, कृपया पानी पिला दें।*स्त्री बोली 😗 तुम मेहमान कैसे हो सकते हो ? संसार में दो ही मेहमान हैं।पहला धन और दूसरा यौवन। इन्हें जाने में समय नहीं लगता। सत्य बताओ कौन हो तुम ?.(अब तक के सारे तर्क से पराजित हताश तो हो ही चुके थे)*कालिदास बोले 😗 मैं सहनशील हूं। अब आप पानी पिला दें।*स्त्री ने कहा 😗 नहीं, सहनशील तो दो ही हैं। पहली, धरती जो पापी-पुण्यात्मा सबका बोझ सहती है। उसकी छाती चीरकर बीज बो देने से भी अनाज के भंडार देती है, दूसरे पेड़ जिनको पत्थर मारो फिर भी मीठे फल देते हैं। तुम सहनशील नहीं। सच बताओ तुम कौन हो ? (कालिदास लगभग मूर्च्छा की स्थिति में आ गए और तर्क-वितर्क से झल्लाकर बोले)*कालिदास बोले 😗 मैं हठी हूँ ।.*स्त्री बोली 😗 फिर असत्य. हठी तो दो ही हैं- पहला नख और दूसरे केश, कितना भी काटो बार-बार निकल आते हैं। सत्य कहें ब्राह्मण कौन हैं आप ? (पूरी तरह अपमानित और पराजित हो चुके थे)*कालिदास ने कहा 😗 फिर तो मैं मूर्ख ही हूँ ।.*स्त्री ने कहा 😗 नहीं तुम मूर्ख कैसे हो सकते हो। मूर्ख दो ही हैं। पहला राजा जो बिना योग्यता के भी सब पर शासन करता है, और दूसरा दरबारी पंडित जो राजा को प्रसन्न करने के लिए ग़लत बात पर भी तर्क करके उसको सही सिद्ध करने की चेष्टा करता है।(कुछ बोल न सकने की स्थिति में कालिदास वृद्धा के पैर पर गिर पड़े और पानी की याचना में गिड़गिड़ाने लगे)*वृद्धा ने कहा 😗 उठो वत्स ! (आवाज़ सुनकर कालिदास ने ऊपर देखा तो साक्षात माता सरस्वती वहां खड़ी थी, कालिदास पुनः नतमस्तक हो गए)*माता ने कहा 😗 शिक्षा से ज्ञान आता है न कि अहंकार । तूने शिक्षा के बल पर प्राप्त मान और प्रतिष्ठा को ही अपनी उपलब्धि मान लिया और अहंकार कर बैठे इसलिए मुझे तुम्हारे चक्षु खोलने के लिए ये स्वांग करना पड़ा।.कालिदास को अपनी गलती समझ में आ गई और भरपेट पानी पीकर वे आगे चल पड़े।शिक्षा :-विद्वत्ता पर कभी घमण्ड न करें, यही घमण्ड विद्वत्ता को नष्ट कर देता है। दो चीजों को कभी *व्यर्थ* नहीं जाने देना चाहिए.... By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब. *अन्न के कण को* "और"*आनंद के क्षण को* 🙏Jai Mata Di🙏

🌹🌳जय श्री राधे कृष्णा जी 🌹by समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब🌳शुभ संध्या वंदना जी🌹🌳🥀🌲🥀🌲🥀#🌲🥀🙏_बिहारी_जी_का_आसन_"🙏🏻🌹.बहुत समय पहले कि बात है बिहारी जी का एक परम प्रिय भक्त था। वह नित्य प्रति बिहारी जी का भजन-कीर्तन करता था।🌳🌲🥀.उसके ह्रदय का ऐसा भाव था कि बिहारी जी नित्य उसके भजन-कीर्तन को सुनने आते थे।.एक दिन स्वप्न में बिहारी जी ने उससे शिकायत करते हुए कहा, तुम नित्य प्रति भजन-कीर्तन करते हो और मैं नित्य उसे सुनने आता भी हूं... 🌹🌳🌲.लेकिन आसन ना होने के कारण मुझे कीर्तन में खड़े रहना पड़ता है, जिस कारण मेरे पांव दुख जाते है, .अब तू ही मुझे मेरे योग्य कोई आसन दे जिस पर बैठ मैं तेरा भजन-कीर्तन सुन सकू।🌲🥀.तब भक्त ने कहा, प्रभु ! स्वर्ण सिंहासन पर मैं आपको बैठा सकूं इतना मुझमें सार्मथ्य नहीं और भूमि पर आपको बैठने के लिए कह नहीं सकता। .यदि कोई ऐसा आसन है जो आपके योग्य है तो वो है मेरे ह्रदय का आसन आप वहीं बैठा किजिये प्रभु।.बिहारी जी ने हंसते हुए कहा, वाह ! मान गया तेरी बुद्धिमत्ता को... 🌲🥀.मैं तुझे ये वचन देता हूं जो भी प्रेम भाव से मेरा भजन-कीर्तन करेगा मैं उसके ह्रदय में विराजित हो जाऊंगा।🌳🌲🥀.ये सत्य भी है और बिहारी जी का कथन भी। .वह ना बैकुंठ में रहते है ना योगियों के योग में और ना ध्यानियों के ध्यान में, वह तो प्रेम भाव से भजन-कीर्तन करने वाले के ह्रदय में रहते है।।🌳.बोलिए श्री बांके बिहारी लाल की जय....🙌🌺

इंतजार के आँचल मेंसबर की आख़िरी हिचकी ले दम तोड़ रही है मेरी महुबबतपरवाह का गंगा जलबख़्श दो आख़िरी जज़्बातों को उम्मीद की चंद साँसें फूँक दोबुझते अहसासों मेंया फिर आ जाना मेरी रूखसती पेउधार माँग थोड़ी फुरसत कहीं सेलबों से अपने बंद कर देनाराह तकती मेरी आँखो को "राधा रानी"💐🌹जय जय श्री राधे।।💐🌹🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

इंतजार के आँचल में सबर की आख़िरी हिचकी  ले दम तोड़ रही है  मेरी महुबबत परवाह का गंगा जल बख़्श दो आख़िरी जज़्बातों को  उम्मीद की चंद साँसें फूँक दो बुझते अहसासों में या फिर आ जाना मेरी रूखसती पे उधार माँग थोड़ी फुरसत कहीं से लबों से अपने बंद कर देना राह तकती मेरी आँखो को  "राधा रानी" 💐🌹जय जय श्री राधे।।💐🌹 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏